सपा ग्रामीण कानपुर में मासिक बैठक सम्पन्न
कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय में जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिठूर मुनींद्र शुक्ला की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई!
इस अवसर पर महर्षि कश्यप जी एवं श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनीन्द्र शुक्ला ने निषाद राज महाराज के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा किया तथा वीरांगना फूलन देवी के संघर्षों का उल्लेख करते हुए बताया कि माननीय स्व० मुलायम सिंह यादव ने उन्हें रिहा कर संसद तक पहुंचाया, जिसकी शोषित, वंचित एवं पीड़ित समाज द्वारा व्यापक सराहना की गई।
इसी क्रम में उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव ने उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए फूलन देवी की बहन रुकमणी निषाद को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सम्मान दिया।उन्होंने आगे कहा कि 14 अप्रैल को डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पूरे जिले की प्रत्येक विधान सभा एवं सेक्टर स्तर पर भव्य रूप से मनाई जाएगी, जिसका निर्देश माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राजाराम पाल ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं सभी कार्यकर्ताओं से 14 अप्रैल को भव्य आयोजन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव जितेन्द्र कटियार ने किया।
कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में प्रमुख रूप, सतीश निगम (पूर्व विधायक, कल्याणपुर), फतेह बहादुर सिंह गिल (पूर्व प्रत्याशी, महाराजपुर), सर्वेश यादव (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छात्र सभा), राजीव शर्मा (प्रदेश सचिव), राजीव सैनी (प्रदेश सचिव), सोमेन्द्र शर्मा (एडवोकेट) जयराम सिंह यादव (राज्य कार्यकारिणी सदस्य), श्याम सुंदर यादव (जिला उपाध्यक्ष), रघुनाथ सिंह यादव, मगन सिंह भदौरिया, योगेश वर्मा, किशन लाल गौतम, हरि प्रसाद कुशवाहा (कार्यालय प्रभारी, कानपुर ग्रामीण), अर्चना रावल (जिला अध्यक्ष, महिला सभा), द्रोपदी पाल (कोषाध्यक्ष, महिला सभा),!
अंजली सिंह (विधानसभा अध्यक्ष, महिला सभा बिठूर), अजीत यादव (जिला सचिव, कर्मवीर सिंह यादव, मोनू चौहान, रंजीत तोमर, आशीष कुमार गौतम, सुनील मांझी (जिला सचिव), दीपक पासी जिला सचिव, आदर्श द्विवेदी (पार्षद, बिठूर), मनोज कुमार शुक्ला, शिशुपाल सिंह भदौरिया, अनिल सोनकर वारसी (वरिष्ठ सपा नेता, घाटमपुर) विनय कोरी (वरिष्ठ सपा नेता, बिल्हौर) नसीम रजा (प्रवक्ता), !
संवाददाता. विनायक मिश्रा बिंदास बोल

