BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरदुर्घटना

टूरिस्ट बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 1 की मौत, कई घायल

Img 20260314 wa0000

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र में इस्पात नगर के सामने पुल पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नासिक से अयोध्या होते हुए नेपाल जा रही एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।बस में कुल 57 तीर्थ यात्री सवार थे। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।हादसे के बाद बस में कई यात्री फंस गए थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चीफ फायर ऑफिसर दीपक शर्मा के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। फायर कर्मियों ने बस को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि बस नासिक से आ रही थी और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है तथा कई यात्री घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp