BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

महिलाओं और युवतियों ने मिलकर युवक को चप्पलों, लात-घूंसों से जमकर पीटा

Img 20260316 wa0009

कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली फेस-2 इलाके में एक ब्राह्मण युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ महिलाओं और युवतियों ने मिलकर युवक को चप्पलों, लात-घूंसों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान महिलाओं ने युवक के साथ मारपीट करने के साथ-साथ उसे कथित तौर पर जातिसूचक गालियां भी दीं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट करने के बाद उन्हीं महिलाओं और युवतियों ने उल्टा युवक के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया और उस पर एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया।पीड़ित युवक का कहना है कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उसकी बात सुनने के बजाय उसे वहां से भगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित दंपत्ति ने न्याय की गुहार लगाते हुए डीसीपी दक्षिण कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी और आरोपित महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे उच्च अधिकारियों से लेकर अन्य स्तरों पर भी गुहार लगाएंगे।फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp