बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर फायर विभाग द्वारा महाकुंभ 2025 का पवित्र गंगाजल राम नगर लोधेश्वर महादेवा में पूजा पाठ के बाद श्रद्धालुओं वह स्थानीय लोगों में वितरित किया गया। गंगाजल लेने के लिए लोगों की लाइन में हर हर महादेव व गंगा मैया के जयघोष के नारे संगम का जल लेने आए लोगों द्वारा लगते रहे। फायर विभाग की सजी हुई गाड़ी से गुरुवार दोपहर एक बजे पवित्र गंगाजल राम नगर लोधेश्वर महादेवा के प्रवेश द्वार पर लाया गया। यहां फायर विभाग के लोगों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पंडित अनिल पुजारी द्वारा गाड़ी की विधि विधान से पूजा की गई।तत्पश्चात लोगों में महाकुंभ का गंगाजल वितरित किया गया। संगम का जल लेने के लिए लोगों की लाइन लग गई। ग्राम प्रधान राजन तिवारी, व्यापार मंडल, अध्यक्ष अमित तिवारी, व्यापारी पुष्पेंद्र अवस्थी,ने गंगाजल वितरण में फायर विभाग का सहयोग किया। अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि महाकुंभ से 4500 लीटर पवित्र गंगाजल लोधेश्वर महादेव धाम लाया गया था। जो दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्थानीय ग्रामीणों व महादेवा आए श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस कार्य में फायर विभाग से लीडिंग फायरमैन लाल चंद्र ,चालक रामसनेही,सरोज अनुज की होमगार्ड राजेश शुक्ला व अशोक सोनी का सहयोग रहा।स्थानीय निवासियों ने भी इस पवित्र गंगाजल को गाड़ी से लेकर भगवान लोधेश्वर महादेवा का गंगाजल से अभिषेक कर पूजा पाठ किया।
लोधेश्वर महादेवा राम नगर में बंटा संगम का जल
March 06, 2025
0
Tags