कानपुर | विश्व नवकार महामंत्र दिवस के दिन जैन सोशल ग्रुप कानपुर परिवार द्वारा नवकार महामंत्र का आयोजन 9 अप्रैल बुधवार के दिन विद्या भवन आनंदपुरी में किया गया, जिसमें जैन समुदाय के लोगों ने उपस्थित होकर नवकार महामंत्र का जाप किया, एवं नवकार महामंत्र का जाप पूरे विश्व के 108 देशों में भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवंदना से की गई तत्पश्चात राष्ट्रसंत परम गुरुदेव नर्म मुनि महाराज साहब के सुशिष्य पूज्य पियूष मुनि महाराज साहब द्वारा नवकार मंत्र का जाप सब लोगों को कराया गया। तत्पश्चात युग प्रभाव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वर महाराज साहब के सुशिष्य मुनि डॉ. संयमन रतन विजय वर्षातपायक मुनि भुवन विजय मुनि ने कहा कि आस्था का रास्ता का समीचीन हो और नौकार से हमारा वास्ता हो तो मोक्ष रूपी मंजिल दूर नहीं नवकार की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि इस कलियुग में जो जितना ज्यादा जाप करता है, उसे उतनी ही शीघ्र सिद्धि प्राप्त होती है।जो बोलकर ऊँची आवाज में किया जाये यह 'माध्य जाप' है। इस अवसर पर अनूप जैन महेंद्र कटारिया विवेक जैन संजू जैन सुबोध शाह त्रिभुवन जैन आदि उपस्थित रहे।
जैन समुदाय के देवतुल्य अतिथियों ने नवकार महामंत्र का किया जाप |
April 09, 2025
0