लखनऊ। नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री आनन्द मिश्र महामंत्री सै0 कैसर रज़ा सहित 60 सदस्यीय नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं अन्य महासंघ के सहयोगी संगठन उ0प्र0 नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के श्री राम कुमार रावत अध्यक्ष, श्री जीतेन्द्र सिद्धार्थ महामंत्री सहित 28 सदस्यीय तथा नगर निगम नियमित एवं संविदा सफाई कर्मचारी संघ के श्री रूपेश उर्फ पिन्टू अध्यक्ष, श्री सुमित कुमार बाल्मीकि महामंत्री सहित 15 सदस्यीय नव निर्वाचित पदाधिकारियांे का भी शपथ ग्रहण एवं नगर निगम एवं जलकल परिवारजनों होली मिलन समारोह सामूहिक रूप से नगर निगम लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ हाल में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा0 दिनेश शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं मा0 राज्य सभा सदस्य तथा विशिष्ठ अतिथि मा0 महापौर नगर निगम लखनऊ के साथ-साथ मा0 पार्षदगण, नगर आयुक्त, महाप्रबन्धक, जलकल एवं अन्य उच्चाधिकारीगणों तथा बड़ी संख्या में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में सर्वश्री रमाकान्त मिश्र कार्यवाहक अध्यक्ष, मुन्ना हजारिया, नीलू निगम कानपुर, आर0पी0 सिंह अध्यक्ष गोरखपुर नगर निगम, अखिलेश सिंह उपाध्यक्ष वाराणसी नगर निगम एवं अन्य प्रान्तीय पदाधिकारी, उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, सतीश कुमार पाण्डे/राम कुमार धानुक, अध्यक्ष/महामंत्री, इन्दिरा-जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ, गिरीश मिश्र, महामंत्री, उ0प्र0 रोडवेज कर्मचारी परिषद, सुरेश रावत, अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य कर्मचारी परिषद, मनोज मिश्र एवं घनश्याम यादव अध्यक्ष/महामंत्री उ0प्र0 राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री राम अचल, अर्जुन यादव आदि, नगर निगम आर0आर0 कर्मचारी संघ, अध्यक्ष/महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी, राकेश तिवारी आदि, उ0प्र0 नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष/ महामंत्री राजेश सिंह, रमेश चैरसिया, नगर निगम जलकल नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ अध्यक्ष/महामंत्री नितीन त्रिवेदी, आकाश गुप्ता आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी, मीडिया बन्धु आदि की उपस्थिति में बड़ी धूम-धाम से श्री विष्णु जी तिवारी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा होली गीतों के साथ रंगारंग कार्यक्रम मनाया गया।