Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस सेवादल कानपुर नगर/ ग्रामीण ने मनाया युवा प्रेरणा दिवस



कानपुर। कांग्रेस सेवा दल नगर ग्रामीण कैंप कार्यालय मेहरबान सिंह का पुरवा मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष/ हमीरपुर प्रभारी सुशील सोनी जी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की सेवा दल के सभी साथियों ने 2 मिनट का मौन रखकर याद किया सोनी जी ने बताया भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव राजीव गांधी को प्राप्त है। उन्होंने जब देश की बागडोर संभाली थी, तब भारत बदलते दौर में प्रवेश कर रहा था। तकनीक, संचार और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत को नई दिशा देने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। 21 मई को जब उनकी पुण्यतिथि आती है, तो पूरा देश उन्हें एक दूरदर्शी, शांतचित्त और तकनीक-प्रेमी नेता के रूप में याद करता है। राजीव गांधी का व्यक्तित्व बेहद सादा, लेकिन सोच बेहद ऊंची थी। वो मानते थे कि अगर भारत को सशक्त बनाना है, तो युवाओं की भागीदारी सबसे जरूरी है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने 1980 और 90 के दशक में थे। इस लेख में हम जानेंगे राजीव गांधी के 20 ऐसे प्रेरणादायक विचार, जो आज के युवाओं को आगे बढ़ने, सोचने और देश के लिए कुछ करने की राह दिखाते हैं। तकनीक और युवा शक्ति के प्रति विश्वास राजीव गांधी वो नेता थे जिन्होंने भारत में कंप्यूटर और टेलीकॉम क्रांति की नींव रखी। उन्होंने युवाओं को सिर्फ एक वोट बैंक नहीं, बल्कि देश के निर्माणकर्ता के रूप में देखा। उनकी सोच में साफ दिखता है कि उन्हें तकनीक और युवाओं की शक्ति पर कितना भरोसा था। उन्होंने सूचना क्रांति की शुरुआत की और देश को डिजिटल युग की ओर बढ़ाया। राजीव गांधी मानते थे कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वह एक ऐसा औज़ार हो जो सोचने की ताकत दे, सवाल उठाने की हिम्मत दे। उनकी इस सोच ने भारत में शिक्षा नीति के ढांचे को आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाई। राजीव गांधी ने युवाओं को लोकतंत्र में भागीदार बनाने की हमेशा कोशिश की। उन्होंने 18 साल की उम्र में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त किया। इस विचार ने भारतीय लोकतंत्र को नई दिशा दी और युवाओं को निर्णय प्रक्रिया में शामिल किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड 82 अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह, साधना सिंह दीपक कुमार एडवोकेट,रेनू सिंह,राजेश शर्मा,प्रेम नारायण प्रजापति,विमल वर्मा,दिनेश पांडे, मनोज विमल, मानसिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे|

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.