Type Here to Get Search Results !

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के संग बाटी खुशी

       युवा पीढ़ी को मानवता की राह पर ले चले:-  योगेन्द्र शर्मा 

कानपुर। सेवा समर्पण की भावना वैसे तो सभी में है किंतु नगर के नौबस्ता के पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने अपने जन्मदिवस को समाज के असहाय लोगों के नाम किया। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने सुबह की शुरुआत दामोदर नगर स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे सैकड़ों बुजुर्गों को पोहा, चाय, मिष्ठान वितरित कर किया। बुजुर्ग माताओं के द्वारा पार्षद योगेन्द्र शर्मा को मिला स्नेह देख मौजूद सभी भाव विभोर हो उठे। वहीं दूसरी ओर प्राइमरी स्कूल में पार्षद ने नन्हे स्कूली छात्र छात्राओं के संग केक काटा। छात्राओं ने माथे पर तिलक लगा कर योगेन्द्र के दीर्घायु होने की कामना की। सभी छात्र छात्राओं को मिष्ठान नमकीन, बिस्किट, कोल्डड्रिंक्स वितरित की गई। इस मौके पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि जन्मदिवस तो वह मित्रों के संग पार्टी करके भी मना सकते थे। किंतु उन्होंने अपना जन्मदिन उन बुजुर्गों के साथ मनाने का कार्य किया है जो आज वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने शुभ कार्य जैसे बच्चों के जन्मदिन एवं अन्य कार्यक्रम ऐसे ही जगह पर करें जिससे आने वाली युवा पीढ़ी भी सेवा समर्पण की राह पर चल सके। इस मौके पर मुख्य रूप से विष्णु दुबे, सुनील झा, सुशील द्विवेदी, विकास मेहरोत्रा, अमित तिवारी, राजीव गुप्ता, विकास बाजपेई, विजय वर्मा, राजेश शुक्ला, भानु ठाकुर, शिवा मिश्रा, रोहित शर्मा, अनुज बाजपेई, मेहुल, सत्यवीर सिंह, विनोद तिवारी, विजय त्रिपाठी, लोकपाल सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.