BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

मादक पदार्थ तस्करों से कथित सांठगांठ के आरोप में चार पुलिस कर्मी निलंबित

Photo

कानपुर।मादक पदार्थ तस्करों से कथित सांठगांठ के आरोप में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है*। यह कार्रवाई विभागीय जांच में प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद की गई।जानकारी के अनुसार पनकी थाने में तैनात दरोगा श्रवण कुमार सहित तीन हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की गई है। इनमें काकादेव में तैनात रंजीत कुमार, पुलिस लाइन के कमलाकांत तथा सचेंडी में तैनात जितेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। इन सभी पर मादक पदार्थ तस्करों से लगातार संपर्क और बातचीत रखने के गंभीर आरोप लगे हैं।सूत्रों के मुताबिक संबंधित क्षेत्रों में लंबे समय से नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इस संबंध में चिंता जताई गई थी। बताया जा रहा है कि एक सांसद द्वारा पुलिस आयुक्त से औपचारिक शिकायत किए जाने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और तत्काल जांच के आदेश दिए गए।इसके बाद एडीसीपी क्राइम रामटेके की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने कॉल डिटेल, गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की, जिसमें पुलिसकर्मियों और संदिग्ध तस्करों के बीच संपर्क के प्रमाण सामने आए। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आयुक्त ने चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार या आपराधिक तत्वों से मिलीभगत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में आगे विभागीय कार्रवाई जारी है और दोष सिद्ध होने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और संदेश दिया गया है कि कानून व्यवस्था से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp