BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेश

जाम में फंसे पुलिस कमिश्नर, खुली ट्रैफिक व्यवस्था की पोल

Img 20260409 wa0007

कानपुर। घंटाघर चौराहे पर गुरुवार को भीषण जाम ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। हालात तब और गंभीर हो गए जब खुद पुलिस कमिश्नर और जॉइंट पुलिस कमिश्नर इसी जाम में फंस गए। मौके पर स्थिति का जायजा लेने पर जो सामने आया, उसने पूरे महकमे को हिला कर रख दिया—जिम्मेदार चौकी प्रभारी ड्यूटी छोड़ चौकी में आराम फरमा रहे थे।लगातार लग रहे जाम और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने तुरंत एक्शन लिया। चौकी प्रभारी सुतरखाना सुमित कुमार, चौकी प्रभारी नयागंज कामेश राज और टीआई रविंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।शहर में ट्रैफिक सुधार के लिए अभियान चलाने का दावा करने वाले विभाग के सामने यह घटना बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सवाल बड़ा है—जब जिम्मेदार ही नदारद रहेंगे, तो जाम से शहर को राहत कैसे मिलेगी?

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Inshot 20260403 133605204

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp