BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

82 वर्षीय महिला ने मकान मालिक पर उत्पीड़न का लगाया आरोप,वृद्धा अस्पताल में भर्ती!

कथित मकान मालिक के द्वारा गैरकानूनी तरीके से मकान को खाली कराने के लिए बनाया जा रहा था .

दबावकानपुर नगर । रेल बाजार थाना क्षेत्र में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजरानी ने अपने मकान मालिक ओमप्रकाश, उनकी पत्नी राजकुमारी व पुत्र शिवसागर पर लगातार उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार वह पिछले करीब 100 वर्षों से अपने निवास 167, रेल बाजार में रह रही हैं, लेकिन मकान मालिक द्वारा बार-बार घर खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

राजरानी ने बताया कि इससे पहले भी करीब पांच माह पूर्व उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही। लेकिन हाल के दिनों में आरोपियों द्वारा पुनः गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पीड़िता का आरोप है कि 19 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4 बजे आरोपी कुछ पुलिसकर्मी के साथ उनके घर पहुंचे और उन्हें डराने-धमकाने लगे। इस घटना के बाद वह बुरी तरह घबरा गईं, उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और तबीयत बिगड़ने लगी।

हालत बिगड़ने पर उन्हें टाटमिल कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।पीड़िता ने थाना प्रभारी रेल बाजार से मामले में मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है आरोपों की जॉच कराकर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बिंदास बोल न्यूज़ विनायक मिश्रा संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp