BB ओरिजिनलOffer Zoneउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कानपुर के कई इलाकों में बिजली संकट, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।

कानपुर ब्रेकिंग 25 अप्रैल 2026 की रात शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। स्थानीय निवासियों के अनुसार दिन में भी बार-बार बिजली कटौती हो रही है, जिससे हालात और खराब हो गए हैं।लोगों का कहना है कि बिजली न होने के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

पंखे और कूलर बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को खास तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बिजली विभाग के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने की कोशिश करने पर नंबर लगातार व्यस्त बताया गया, जबकि कई लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं।

इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग तत्काल समस्या का समाधान करे और सप्लाई को सुचारू बनाए। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन और अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

बिंदास बोल‌ संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp