बहन की हत्या की न्याय के लिए भटक रहा भाई

कानपुर।बहन की हत्या के न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है भाई प्रतापगढ़ से दूसरी बार पहुंचा कानपुर पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी के पास में फरियाद लगाने।मामले को 20 दिन से अधिक हो गए पर नहीं हुई हत्या आरोपियों के गिरफ्तारी आखिर क्या है कारण ?पीड़ित भाई कुलदीप सिंह निवासी प्रतापगढ़ ने बहन रुचि की हत्या का गम्भीर आरोप सत्येंद्र प्रताप सिंह, अर्चना गौतम, के ऊपर लगाए हैं।बीते दिनों थाना महाराजपुर के अन्तर्गत 18 अप्रेल को हुईं हत्या के मामले को लेकर गंभीर धाराओं में 20 अप्रेल को मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया। किंतु हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो रही है।बहन की हत्या के आरोपियों सत्येन्द्र प्रताप सिंह व अर्चना गौतम की गिरफ्तारी को लेकर भाई कुलदीप सिंह कानपुर पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी के पास न्याय की गुहार लगाने आए।पीड़ित भाई ने मजबूर होकर बताया की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बहुत ही जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की फरियाद करेंगे।पीड़ित भाई न्याय को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को हुआ मजबूर।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट


