दबोचे गए तीन नफर हत्यारोपी

कानपुर।थाना गुजैनी पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस की मुस्तैदी में एक बार फिर ऑपरेशन त्रिनेत्र के हाथ लगी बड़ी सफलता पकड़े गए तीन नफर हत्यारोपी अभियुक्त मनोज दीक्षित उर्फ लाखन, अरविंद चंदेल व प्रदीप साहू है। वहीं 130 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक। पिछले दिनों विपिन तिवारी नामक व्यक्ति की उसके इन्ही दोस्तों ने ही 20 लाख की लालच में शराब पिलाने बाद हत्या कर दी थी।अभियुक्तगणों के पास से हत्या में प्रयुक्त ऑटो UP 78 LT 0406, एक अदद मृतक का बैग बरामद हुआ। तीनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय।
कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट ✍️
