नर्सिंग, सेवा और संवेदना का एक पवित्र पेशा है। -योगी मुख्यमंत्री
नर्सिंग, सेवा और संवेदना का एक पवित्र पेशा है। जब आपकी सेवा और संवेदनशीलता मरीजों के साथ जुड़ती है, तो उसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।
निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आज लखनऊ में नव चयनित 1,228 (महिला-1,097 एवं पुरुष-131) नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
‘वासंतिक नवरात्रि’ के पावन अवसर पर बेटियों को प्राप्त यह नियुक्ति-पत्र नारी शक्ति के स्वावलंबन का एक आदर्श उदाहरण है।
सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।
बिंदास बोल संवाददाता

