मकान में अचानक आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप
कानपुर। किदवई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारादेवी मंदिर के पीछे स्थित एक मकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी तुरंत सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

