Type Here to Get Search Results !

समाजवादी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष की मनी जयंती




कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर नगर के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्याम लाल गुप्ता जी की ७८ वां जन्म दिन समाजवादी कानपुर नगर ग्रामीण कार्यालय मे गोष्ठी कर संकल्प दिवस के रूप मे मनाया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सोमेंद्र शर्मा अधिवक्ता ने कहा की स्वर्गीय श्याम लाल गुप्ता जी जीवन पर्यन्त सच्चे समाजवादी नेता थे जिन्होंने सभी समाजवादी साथियों को एक जुट कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ताओ के सुख दुख मे शामिल हो कर उनका उत्साह वर्धन करते थे। परंतु आज के नेता सम्पन्न  वा असमाजिक कार्यकर्ताओ को महिमा मंडित करने का कार्य कर रहे हैं जिससे आज जमीनी कार्यकर्ता पार्टी से दूर हो रहे है। आज पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए स्वर्गीय श्याम लाल जी के विचारों  पर चलना होगा। गोष्ठी मे अन्य वक्ताओं ने भी स्वर्गीय श्याम लाल गुप्ता  के कृक्तित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अंत मे गोष्ठी अशोक गुप्ता सहित आये हुए सभी लोगों का उनके पुत्र  नितिन गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.