कानपुर। प्रभु यीशु मसीह का धरती पर जन्म सिर्फ प्रेम का संदेश देने के लिए ही हुआ था। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में आपसी भाईचारा और आपस में प्रेम बना रहे इसी का संदेश वह देते रहे। यह बात प्रयागराज स्थित सेंट पीटर चर्च के पादरी एबी सिंह ने कही। शहर आए श्री सिंह ने क्रिसमस डे का महत्व बड़े ही सरलता पूर्वक जाहिर किया। क्रिसमस ट्री सेंटा और स्टार के बारे में बड़ी ही बारीकी से उसका महत्व बताया। इस दौरान उनकी बेटी दीपिका भी साथ रही। उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर्व 25 दिसंबर से लेकर आगामी 31 दिसंबर तक मनाया जाता है इस दौरान उन्होंने समस्त देशवासी प्रदेशवासी सहित शहर वासियों को क्रिसमस की बधाई भी दी। पादरी श्री सिंह ने कहा कि आपस में जब प्रेम होगा तभी देश व प्रदेश का विकास होगा। इसलिए सभी वर्ग के लोगों को चाहिए कि वह आपस में प्रेम से रहे प्रभु यीशु मसीह की भी यही इच्छा थी।
प्रभु यीशु मसीह ने दिया था प्रेम का संदेश: पादरी एबी सिंह
December 26, 2024
0