मोबाइल पा कर चेहरों पर आई मुस्कान

कानपुर । कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। कल्याणपुर पुलिस को मोबाइल बरामदगी अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 19 खोए और गिरे हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।इस पहल के तहत जिन लोगों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे या कहीं गिर गए थे, उन्हें जब उनके मोबाइल वापस मिले तो उनके चेहरों पर साफ खुशी देखी गई। कई लोगों ने पुलिस की इस मेहनत और ईमानदार प्रयास की सराहना की।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल लोगों का भरोसा पुलिस पर मजबूत होता है, बल्कि चोरी और गुमशुदगी के मामलों में भी राहत मिलती है।👉 कल्याणपुर पुलिस की इस सफलता को लेकर पूरे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल है और लोग खुलकर पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*


