छात्राओं का अंडर 13 लिटिल चैंपियन कप टूर्नामेंट हुआ

कानपुर। महिला आरक्षण को बढावा देने के लिए कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल स्कूल ने स्कूल की छात्राओं को अंडर 13 लिटिल चैंपियन कप टूर्नामेंट सीजन 2 की टीम में शामिल किया स्कूल डायरेक्टर सुरभि भदौरिया का कहना है कि देश के पीएम ने महिलाओं को आरक्षण दिलाने का भरपूर प्रयास किया , आरक्षण नहीं मिल पाया लेकिन हमारे स्कूल में अंडर 13 लिटिल चैंपियन कप टूर्नामेंट सीजन 2 में हमने छात्रों के साथ-साथ छात्राओ को भी इस टीम में शामिल किया है सुरभि भदौरिया ने कहा कि हमारे अन्दर ये भाव होना चाहिए कि हम किसी भी पुरुष से पीछे है , महिला सशक्तिकरण हर काम में आगे है,, क्योंकि देश की राष्ट्रपति भी एक महिला है और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी एक महिला है साथ ही कानपुर की मेयर भी एक महिला ही है। उनके इस क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री राम ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित किया।

रामजी भाई साहब ने कहा कि महाराणा प्रताप स्कूल स्वामी विवेकानंद जी के सपने को साकार कर रहा है प्रताप इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे आगे आने वाले समय में भारत देश का नाम रोशन करेंगे ऐसी कामना है। इस अवसर पर रजनी ट्रॉफी प्लेयर व बीसीसीआई लेवल 1 के कोच राहुल सपरू व स्कूल प्रिंसिपल रुचि भी मौजूद थीं।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट*षं


