BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल,बचाई एक जान

Img 20260205 wa0022

कानपुर। सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक व्यक्ति अचानक गिरकर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत स्थिति को संभाला और बिना समय गंवाए पीड़ित को सीपीआर देना शुरू कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति के हाथ-पांव ठंडे पड़ चुके थे और उसकी सांसें थम सी गई थीं, जिससे दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई गई। इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने करीब 10 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया, जिसके बाद व्यक्ति की सांसें लौट आईं और उसने आंखें खोल दीं।इसी बीच चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए और प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भेज दिया गया। जांच के दौरान उसकी जेब से रेलवे टीटीआई का पहचान पत्र मिला, जिस पर नाम गंगा चरण वर्मा, पद टीटीआई एवं सेक्शन टूंडला अंकित था।आईडी कार्ड के आधार पर रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर की इस तत्परता और मानवता की मिसाल की सराहना की जा रही है।

Img 20260419 wa0003
Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp