BB ओरिजिनलअपराधमहाराष्ट्रमुंबई

डुप्लीकेट पुलिस बन वरिष्ठ नागरिक से 12510686 रुपए ठगने वाले पति पत्नी को नवी मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार।


खारघर नवी मुंबई, खारघर में रहने वाले एक वरिष्ठ नागरिक को सज्जाद गरीबशाह ईरानी और उसकी पत्नी फिजा सज्जाद ईरानी ने चिकनी चुपड़ी बातें कर विश्वास में लिया और अपने आप को पुलिस ऑफिसर बताया और 12510686 रुपए का सोना ठग लिया।


जब इस बात की भनक नवी मुंबई पुलिस को लगी, तो अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध)दीपक साकोरे और पुलिस उपायुक्त (अपराध) सचिन गुंजाल के मार्गदर्शन में टीम बनाकर फर्जी पुलिस अधिकारी बन बैठे सज्जाद गरीबशाह ईरानी और उसकी पत्नी फिजा सज्जाद ईरानी को 12510686 रुपए का सोना, फर्जी आई कार्ड और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जप्त कर गिरफ्तार किया।

आरोपी ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर नवी मुंबई क्षेत्र में 15 अपराध की बात कबूल की है और यह भी पता चला है कि आरोपी के खिलाफ को मकोका सहित का 100 से अधिक मामले दर्ज है ।
सतीशकुमार मंडोरा बिंदास बोल संवाददाता मुंबई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp