BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

28 किलोग्राम 623 ग्राम गांजा के साथ दो अन्तर राज्यीय तस्करो को किया गिरफ्तार

कानपुर। महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ के आदेशानुसार वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ के निर्देशन में सहायक सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थो तस्करी व अन्य अपराधो को अंजाम देने वाले अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में दिनांक 28.01.2026 को निरीक्षक कानपुर सेंट्रल एस.एन. पाटीदार एवं निरीक्षक GRP कानपुर ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व आरपीएफ कानपुर सेंट्रल , सीआईबी कानपुर स्टाफ तथा जीआरपी कानपुर सेंट्रल स्टाफ के संयुक्त रूप से कानपुर सेंट्रल स्टेशन परिसर में गस्त के दौरान हैरिसगंज पुल के पास दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से अपनी पीठ पर पिठू बैग लेकर आते हुए दिखाई दिए, शक होने पर दोनों व्यक्तियों को रोककर उनसे संयुक्त रूप से पुछताछ करने पर वे घबराए हुए से दिखाई दिए और गहराई से पूछताछ करने पर दोनो ने अपना अपना नाम गौतम राय निवासी पटना (बिहार) व महेश अहिरवार निवासी टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) तथा उनके बैग से कुल 22 बण्डल टेप से सील मिले, जिन्हें खोलकर चेक करने पर उसमे गांजा होना पाया गया। सभी का वजन करने पर कुल 28 किलो 623 ग्राम गांजा होना पाया गया। दोनों व्यक्तियों को जीआरपी थाना में ले जाकर सभी के विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजा गया है. सभी ने पूछ्ताछ में ओड़िसा राज्य के भुवनेश्वर से चोरी छिपे सस्ते दामों में गंजा को खरीदकर लाना तथा कानपुर व आस पास के क्षेत्रों में बेचना बताया है | बरामद 28 किलो 623 ग्राम गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 14,00,000/- (चौदह लाख) होना पाया गया है। मादक पदार्थो की तस्करी के लिये रेलवे एक सुगम साधन है, जिसके मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल तथा सम्बन्धित विभाग द्वारा प्राप्त सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान करते हुए रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Img 20260128 wa0016

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp