BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कार्डियोलॉजी के बाहर अवैध दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

Screenshot 2026 03 29 13 06 39 18 7352322957d4404136654ef4adb64504

कानपुर। नगर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित कार्डियोलॉजी परिसर के बाहर बनी अवैध दुकानों पर रविवार को व्यापक स्तर पर सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कई थानों की फोर्स के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते नजर आए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बताया जा रहा है कि लंबे समय से यहां अवैध रूप से दुकानें लगाकर कब्जा किया गया था, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की।अभियान के तहत अवैध रूप से बनी दुकानों को हटाकर क्षेत्र को कब्जामुक्त कराया जा रहा है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्का विरोध भी देखने को मिला, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम जनता को राहत मिलेगी। *बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp